पिथौरागढ़

लम्बे समय से फरार चल रहे 02 वारण्टियों को कोतवाली डीडीहाट व थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार


पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के निर्देशन में  न्यायालय में लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा हैं। जिस क्रम में थाना गंगोलीहाट से उ0नि0 विजय कुमार व का0 राकेश सिंह द्वारा धारा- 60 आबकारी अधि0 से सम्बन्धित वारण्टी सोनू कुमार निवासी पतारवाड़ा गंगोलीहाट को दिनांक- 13.09.2021 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

तथा इसी क्रम में कोतवाली डीडीहाट से उ0नि0 बसन्त टम्टा व का0 चन्दन सिंह द्वारा, न्यायालय से जारी mv act से सम्बन्धित गैर जमानती वारण्ट में उमेश बोरा पुत्र गोविन्द सिंह नि0 सिटौली डीडीटाट को डीडीहाट से गिरफ्तार किया गया । जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना (एमएसएसवीवाई) से जल्द ही सीमांत गांवों की संवरेगी तस्वीर

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top