पिथौरागढ़

भटयूड़ा की ग्राम पंचायत बनी मिसाल, नुक्कड़ नाटक से बढ़ी जनभागीदारी…


पिथौरागढ़: ग्राम पंचायत भटयूड़ा में आयोजित खुली ग्राम सभा बैठक में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए एक अनूठा नवाचार किया गया। ग्राम प्रधान भरत राम की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे आयोजित बैठक में पहाड़ जनजागरूकता समिति ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को ग्राम सभा की कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने सुझाव रखने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल, स्वच्छता तथा विभिन्न निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए प्राथमिकताओं का चयन किया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी (विण) ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अभियुक्तों के कब्जे से कुल 240.9 ग्राम चरस हुई बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाईक भी की सीज

वहीं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) दीपक कुमार ने ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप तैयार कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला का शारीरिक शोषण कर उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले अभियुक्त को थाना बेरीनाग पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बैठक का संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रिंकू ने किया। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाने की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे जनभागीदारी बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।

To Top