पिथौरागढ़

32 लाख रूपये से अधिक का गबन करने वाली महिला पोस्टमास्टर को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट के ग्रामीणों ने थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी थी कि पोस्ट ऑफिस पाताल भुवनेश्वर में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत महिला  निवासी ग्राम पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट द्वारा ग्रामीणों के RD/ PLI/ FD के लगभग 32 लाख रूपये से अधिक की धनराशि अपने निजी प्रयोग में लगा दी है।

जिसे गंगोलीहाट मुख्य ब्रान्च में ऑनलाईन देखा तो उसका आधे का आधा पैसा भी ऑनलाईन नहीं चड़ा है। अब उक्त महिला ना तो पैसा लौटा रही है और ना ही पोस्ट ऑफिस आ रही है। तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में धारा 409 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.10.2023 को अभियुक्ता को कुमौड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम मैं थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह नेगी, का0 श्रृवण कुमार, म0 का0 सुनीता गिरी शामिल रही

To Top