गंगोलीहाट

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक व मानसिक शोषण करने वाले आरोपी को गंगोलीहाट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार वादिनी पीड़िता द्वारा लिखित रूप से थाना गंगोलीहाट में सूचना दी गयी कि अभियुक्त मनीष पुत्र भोपाल राम निवासी सुरखाल थाना गंगोलीहाट द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता से लगातार 3 साल से शारीरिक सम्बन्ध बनाए हैं।

पीड़िता का शारीरिक व मानसिक शोषण किया है तथा जबरदस्ती भी शारीरिक सम्बन्ध बनाए है। अब शादी करने से इंकार कर रहा हैं। तहरीर के आधार पर एफ0आई0 आर0 नं0-19/2021, धारा- 376 भा0 द0 वि0 बनाम मनीष पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में घटने लगे कोरोना के मामले जिलाधिकारी ने वर्चुवल बैठक कर तीसरी लहर से बचाव के निर्देश

जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी- सुरागरसी कर अभियुक्त मनीष पुत्र भोपाल राम, निवासी- सुरखाल पो0 ओ0 – दसाईथल, थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र 29 वर्ष को आज दिनाँक- 29/6/21 को दसाई थल से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश से ग्राम डुंगर में मकान ध्वस्त राजस्व विभाग ने मौके में जाकर किया निरीक्षण पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की रखी माँग

जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम से उप निरीक्षक प्रियंका इजराल, उप निरीक्षक विजय कुमार, कानि0 राहुल रावत,कानि0 राकेश सिंह मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top