पिथौरागढ़

ततैयों के झुंड ने राह चलते युवक पर किया हमला, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

पिथौरागढ़। रविवार 20 सितंबर को बाजार से पैदल अपने घर पाभैं लौट रहे एक युवक पर धारी गांव के पास अचानक ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। ततैयों के डंक से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक हो गई।

पीड़ित पंकज पुत्र स्व. किशन राम, निवासी ग्राम व पोस्ट पाभैं के अनुसार, वह सुबह करीब 8 बजे धारी गांव पहुंचा था। इसी दौरान अचानक ततैयों का झुंड न जाने किस ओर से आया और उस पर टूट पड़ा। अचानक हुए हमले से वह कुछ समझ नहीं पाया।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च को ‘अर्थ आवर’ के तहत एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें

पंकज ने बताया कि उसने अपने बैग में रखे कपड़ों से किसी तरह अपना चेहरा ढका और जान बचाने के लिए घर की ओर भागने लगा, लेकिन इस दौरान ततैयों ने उसे कई जगह डंक मार दिए। हमले के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  बुद्ध पार्क हल्द्वानी में एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन की बैठक संपन्न

घटना की जानकारी मिलने पर उनके चचेरे भाई सूर्या बेरी, जो प्रधान प्रतिनिधि हैं, मौके पर पहुंचे और पंकज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच सकी।

यह भी पढ़ें 👉  *कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को प्रशासन ने किया चिह्नित*

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने ऐसे स्थानों पर ततैयों के छत्तों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

To Top