कुमाऊँ

कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 18 जून 2021

शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न केन्द्रों में कुल 669 एंटीजन सैम्पल लिए गए। जिनमें कुल 4 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए। इसके अतिरिक्त जनपद के बाहरी लैब में भेजे गए आरटीपीसीआर सैम्पल में सुक्रवार को 705 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें से 11 व्यक्ति पॉजिटिव आए।

शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले में कुल 1374 सैम्पलिंग में से कुल 15 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके अनुसार  पॉजीटिविटी दर 1.09% रही शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न कोविड केअर सेन्टर से कुल 73 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया।

जिले में वर्तमान तक कुल 142 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले में विभिन्न कोविड केअर सेन्टर में कुल 299 एक्टिव केस हैं।

बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0  बी0डी0जोशी द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 360 सैंपल भेजे गयें हैं। वर्तमान तक 97064 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के  5996 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 5879 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है।

शेष 68 संक्रमित मरीजो में से 07 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं, शेष 61 घर में आईसोलशन में हैं तथा 49 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 02 केस आये है। तथा 06 मरीज आज डिस्चार्ज किये गये  हैं।

To Top