पिथौरागढ़

सिनेमालाईन में सजी थी जुए की बाज़ी, एस0ओ0जी0 व पुलिस ने कर दिया ‘गेम ओवर

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जुआरियों एवं सटोरियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार चेकिंग व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 15.10.2025 को

प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सिनेमालाईन क्षेत्र में दबिश दी गई, जहाँ 06 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेरीनाग पुलिस, अर्द्धसैनिक बल (एस.एस.बी.) व तहसील प्रशासन ने बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत निकाला फ्लैग मार्च, जनता को भयमुक्त होकर चुनाव में प्रतिभाग करने की अपील की गई

जुए के फड़ से कुल ₹41,300/- नकद बरामद किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 13, सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाले वारण्टी अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

👥 *अभियुक्तगण के नाम व पते*

1️⃣ संजू बाल्मिकी पुत्र स्व. छुन्नु लाल निवासी धर्मशाला बस्ती, पिथौरागढ़

2️⃣ नईम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी टकाना, पिथौरागढ़

3️⃣ फगन सिंह बोरा पुत्र देव सिंह निवासी खोली गांव, बैतड़ी (नेपाल)

4️⃣ जनक बोरा पुत्र उदय सिंह निवासी बिल्थड़, बजांग (नेपाल)

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना संक्रमण से बचाव जागरूकता के लिए डीएम एसपी ने चिपकाएं दुकानों में जागरूकता पोस्टर

5️⃣ बीर सिंह बोरा पुत्र हरीभान बोरा निवासी कपलसेरी, बजांग (नेपाल)

6️⃣ हरजीत बोरा पुत्र जय सिंह निवासी देवलीकोट, बजांग (नेपाल)

पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 ललित डंगवाल, का0 नीरज भोज, का0 होशियार सिंह सहित एसओजी टीम में

हे0का0 दीपक खनका, का0 प्रकाश नगरकोटी,का0 गोविन्द रौतेला, का0 सोनू कार्की शामिल रहे।

To Top