पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसारपुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध दिनाँक- 22.11.2021 से चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक- 27.11.2021 को जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों/यातायात पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग वाहन चालकों की सघन चैकिंग करते हुए कुल- 16 वाहन सीज किये गये।
![](https://uttarakhandnews19.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SorTravels.jpeg)
उक्त नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों की काउन्सलिंग करने के पश्चात ही सीज वाहनों को अवमुक्त किये जाने की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया अभियान आगे भी जारी रहेगा।
![](https://uttarakhandnews19.com/wp-content/uploads/2023/07/Ad-NeerajSir.jpeg)
![](https://uttarakhandnews19.com/wp-content/uploads/2021/06/UttarakhandNews19_logo_v1.2.png)