पिथौरागढ़

घोरपट्टा के जंगल में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का 24 घण्टे के अन्दर खुलाशा करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी ने महिला की हत्या करने वाले को लूट के समान सहित बिन्दुखत्ता से धर दबोचा 

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 13 मई 2023 को घोरपट्टा के जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था जिसे थाना डीडीहाट पुलिस द्वारा पंचायतनामा कर शिनाख्त हेतु प्रचार प्रसार किया गया । दिनांक 15 मई 2023 को उक्त महिला के नाती श्री संजय सिंह द्वारा उक्त महिला की शिनाख्त हीरा देवी पत्नी स्व0 हरलाल सिंह निवासी फुलतड़ी थाना जौलजीबी के रूप में की तथा बताया कि उनकी नानी मृतका हीरा देवी उपरोक्त दिनांक 12 मई 2023 को शादी में सम्मिलित होने हेतु अपने ग्राम फुलतड़ी से कालिका धारचुला को निकली थी परन्तु वहां नही पहुँची, जिसकी मृत्यु होने के सम्बन्ध में सूचना मिली।

उक्त महिला के शरीर से जेवर भी गायब थे जिससे लूट और हत्या का होना प्रतीत हो रहा था । जिस सम्बन्ध में कोतवाली डीडीहाट में धारा 364/302/392 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक डीडीहाट परवेज अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट उ0नि0 हिमांशु पन्त व प्रभारी एसओजी उ0नि0 हेम तिवारी के नेतृत्व में उक्त मामले का खुलाशा करने हेतु पुलिस व एसओजी की टीम गठित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार योजनाओं में जिलाधिकारी द्वारा 8 टैक्सी चालकों व 1 रेस्टोरेंट संचालक को 15 लाख की सब्सिडी वितरित की गई

टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए उक्त घटना का 24 घण्टे के अन्दर ही खुलाशा करते हुए आज दिनांक 17.05.2023 को उक्त महिला की लूट व हत्या करने वाले अभियुक्त उमेद राम को सर्विलांस की मदद से बिन्दुखत्ता के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से लूट का सामान भी बरामद किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में निरीक्षक हिमांशु पन्त- SHO कोतवाली डीडीहाट,उ0नि0 बसन्त टम्टा –कोतवाली डीडीहाट,उ0नि0 हेम तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0, हे0 का0 भुपेन्दर सिंह- एस0ओ0जी0, का0 सत्येन्द्र सुयाल- एस0ओ0जी0,का0 गोविन्द रौतेला- एस0ओ0जी0,का0 कमल तुलेरा- सर्विलांस शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top