पिथौरागढ़

बड़ी खबर: भारी बारिश होने की संभावनाओं को देखते हुए कल पिथौरागढ़ के विद्यालय रहगें बंद…

पिथौरागढ़:। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा 28 जुलाई को जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।


जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 28 जुलाई (मंगलवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जल जीवन मिशन शहरी की समीक्षा बैठक


हालांकि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की पूरक परीक्षा तथा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सुधार परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र एवं विद्यालय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुले रहेंगे और परीक्षाएं संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली धारचूला पुलिस ने बाजार में भटकती हुई मासूम बच्ची को उसके परिजनों से मिलाकर बच्ची व उसके परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान


जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'स्वच्छ भारत' को मिला नया संकल्प, पिथौरागढ़ में मंत्री रेखा आर्या ने की सफाई
To Top