पिथौरागढ़

‘स्वच्छ भारत’ को मिला नया संकल्प, पिथौरागढ़ में मंत्री रेखा आर्या ने की सफाई

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पिथौरागढ़ स्थित महादेव धारा (हुडकन्ना) मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की मंत्री Rekha Arya ने श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।


मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल हमारी आस्था के केंद्र हैं और उनकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और देवभूमि उत्तराखंड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग के बरसायत गांव के दंपति विपिन चंद्र पंत और पूनम पंत के एसडीएम बनने पर गाँव में खुशी का माहौल


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, महापौर कल्पना देवलाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत,प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की जान खतरे में डालकर स्कूल की बस शराब के नशे में सड़कों पर दौड़ा रहा था वाहन चालक यातायात पुलिस ने गिरफ्तार कर बस की सीज

To Top