पिथौरागढ़

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पिथौरागढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित


पिथौरागढ़: देश के पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि के अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा जिला अस्पताल पिथौरागढ़ स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निकिता वर्मा हावर्ड ने किया।


इस दौरान कई युवा साथियों ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार एवं जिला महासचिव नितिन सागर द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में पैंसे लगाने के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले फरार आरोपी की लाखों रुपये की सम्पत्ति की थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर की गई कुर्की


कार्यक्रम में पार्षद राहुल लुंठी, जगदीश बिष्ट, मनोज ठाकुराठी, कासिफ, सिमरन खाती, मंजीत, सूरज बहादुर, काजल सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

To Top