पिथौरागढ़

बिना परमिट लाया जा रहा विदेशी माल सहित एक व्यक्ति को थाना जौलजीबी पुलिस ने गौरी पुल पर गिरफ्तार कर माल सहित किया कस्टम विभाग के सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जनपद में अवैध रूप से लाई जा रही विदेशी सामग्रियों की धर पकड़ हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद पिथौरागढ़ से लगे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी वह सघन चेकिंग की जा रही है जिस क्रम में आज दिनांक 11-06-2022 को उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा के नेतृत्व में थाना जौलजीबी पुलिस ने गौरी पुल पर चैकिंग के दौरान चंद्र बल्लभ पंतोला पुत्र परमानंद पंतोला निवासी दवालगांव तोली, पिथौरागढ़ को UK05-7331 alto car में बिना परमिट चीन व नेपाल निर्मित विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक व अन्य सामग्रियां लाने पर समान के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त माल को अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम मैं उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा,का0 मोहन पाण्डे शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने अल्टो वाहन में 06 पेटी अवैध शराब परिवहन करने पर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार कर, वाहन को किया सीज

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top