पिथौरागढ़

812वें दिन भी जारी रहा दिनेश गुरुरानी का पौधारोपण अभियान, पिता की स्मृति में रोपे पौधे

डीडीहाट। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 812वें दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत डीडीहाट के नारायण नगर स्थित नारायण स्वामी आश्रम परिसर में पौधारोपण किया गया।

यह पौधारोपण दिनेश गुरुरानी के स्वर्गीय पिता तारादत्त गुरुरानी के श्राद्ध के अवसर पर उनकी स्मृति में किया गया। आश्रम के प्रमुख व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

यह भी पढ़ें 👉  OLX पर कार खरीदने के बहाने 4.82 लाख रुपये की ठगी

दीप चंद्र पांडे ने कहा कि पौधारोपण अभियान के माध्यम से आश्रम परिसर में लगातार पौधे लगाए जा रहे हैं और यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वहीं निरंजना गुरुरानी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के इस कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ पहुँचकर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उनका पौधारोपण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।कार्यक्रम में धीरज पानू सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

To Top