पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभाओं में 381581 मतदाता चुनेंगे विधायक

पिथौरागढ़ – सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। जिले की तीन विधानसभा सीटों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। केवल गंगोलीहाट विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओें से अधिक है। थर्ड जेंडर के रूप में केवल पिथौरागढ़ विधानसभा में एक मतदाता पंजीकृत है। सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ की चारों विधानसभाओं में 381581 मतदाता पंजीकृत हैं।

पिथौरागढ़ विधानसभा में पुरुष मतदाता 54068 और महिला मतदाता 55103 और थर्ड जेंडर 1 सहित कुल 109171 मतदाता है। 

धारचूला विधानसभा में पुरुष मतदाता 43581 और महिला मतदाता 43900 सहित कुल 87481 मतदाता पंजीकृत है।

डीडीहाट में  पुरुष मतदाता 40600 और महिला मतदाता 42141 सहित कुल 82741 मतदाता पंजीकृत है।

गंगोलीहाट विधानसभा में पुरुष मतदाता 52595 और महिला मतदाता 49592 सहित कुल 102188 मतदाता पंजीकृत हैं।

To Top