पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के गणकोट में आरसेटी द्वारा चलाया जा रहा 10 दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण शुरू

पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत गणकोट में आरसेटी द्वारा चलाया जा रहा 10 दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें महिलाओं को डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि सिखाई जा रही है।

सोमवार को प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर ग्राम प्रधान नीरज कुमार गनकोटिया,संयोजक बसन्ती खड़ायत,गीता देवी ने किया। प्रधान नीरज ने कहा कि डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण प्रशिक्षण से महिलाओं की आजिविका में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली जौलजीबी पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 किलो 850 ग्राम चरस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण का लाभ उठाने को कहा। इस दौरान संयोजक बसंती खड़ायत और सौरभ जोशी ने प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं का पंजीकरण कराया। और महिलाओं में प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्टीय सीमा पर लगने वाला ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं में गीता देवी, कविता देवी,मनीषा देवी,अनिता देवी,गुड्डी देवी,पुष्पा देवी,सुनीता देवी,विनीता देवी,अनिता देवी,विमला देवी,कमला देवी,अनिता देवी,शांति देवी, रेवती उपाध्याय,मुन्नी देवी, सुनीता देवी,ममता देवी, देवकी देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

To Top