हल्द्वानी

भवाली सड़क हादसे पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक

हल्द्वानी/नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल के भवाली में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल तथा उप जिलाधिकारी भवाली से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सांसद ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों रुपयों की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले दो साइबर ठगों को पिथौरागढ़ पुलिस ने प0 बंगाल से दबोचा
To Top