हल्द्वानी

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता 512 ग्राम स्मैक के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

हल्द्वानी: बड़ी खबर हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है पुलिस और एसओजी की टीम ने 512 ग्राम स्मैक के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए इसमें की कीमत 60 लाख से अधिक की बताई जा रही है डीआइजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने खुलासा करते हुए बताया कि स्मेक तस्करी में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार है। जिनके पास से 512 ग्राम स्मेक बरामद हुई है।


डीआइजी भरणे ने कहा कि बेलबाबा के पास मुखबिर की सूचना पर चैकिंग की गई। इस दौरान दो युवक कार से उतरकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सारिक अली पुत्र मंजूर अली बरेली यूपी बताया। जबकि दूसरे ने शहीद पुत्र रुमाल शाह निवासी टनकपुर रोड बनभूलपुरा बताया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर जनपदों में उत्कृष्ट कार्य करने पर इन 5 DM को मिलने जा रहा उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022
To Top