पिथौरागढ़

3 साल की मासूम बनी पर्यावरण की मिसाल, किया पौधारोपण

पिथौरागढ़ कनालीछीना: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की बैठक रविवार को कनालीछीना विकासखंड के भौतड़ी स्थित क्रांति आश्रम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पुष्कर सिंह धामी ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत बनाने का आह्वान किया। राजेश मेहता ने कहा कि शीघ्र ही कनालीछीना विकासखंड में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। वहीं हेमेंद्र बिष्ट ने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए आंदोलनकारियों को फिर से सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मल्टी स्पेशलिटी मोबाइल हेल्थ यूनिट का किया उद्घाटन


इस दौरान “पौधारोपण के साथ जनसंपर्क” अभियान के तहत 733वें दिन क्रांति आश्रम परिसर में तीन वर्षीय बालिका ज्योत्सना धामी ने पौधारोपण किया। अभियान के संयोजक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार योगेश के निधन पर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने किया दुःख व्यक्त 


बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने भौतड़ी, लिमाटोड़ा, डूंगरी, मिताड़ी, पाली, सांगड़ी, छड़नदेव, मातोली और वीरकाना सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। डूंगरी स्थित चाय बागान के कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वड्डा बाजार क्षेत्र में घुसे तेंदुए से मची दशहत, जाजरदेवल पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने दिखाया साहस


कार्यक्रम में मोहित भट्ट, देवेंद्र बिष्ट, गणेश सिंह खनका, दीवान सिंह धामी, गुलाब सिंह धामी, पदम सिंह धामी, जितेंद्र सिंह धामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

To Top