पिथौरागढ़

सुंदर कुमार गौतम ने पिथौरागढ़ के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी का कार्यभार संभाला

पिथौरागढ़ : सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में स्थानांतरण के क्रम में सुंदर कुमार गौतम ने शनिवार को पिथौरागढ़ के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

गौतम इससे पहले अल्मोड़ा में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क गतिविधियों के सफल संचालन तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने धान काटकर किया क्रॉप कटिंग का शुभारंभ

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जिला प्रशासन और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सूचना विभाग की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: पिथौरागढ़ में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, मुख्य शिक्षा अधिकारी का आदेश जारी

इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

To Top