पिथौरागढ़

गंगोलीहाट के झलतोला में बनी कृत्रिम झील में एसएसबी का जवान डूबा खोजबीन जारी

पिथौरागढ़ – गंगोलीहाट विकासखंड के झलतोला में बने कृत्रिम झील में अपने साथियों के साथ गया एक एसएसबी जवान अचानक डूब गया।

बताया जा रहा है जवान को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला पाया सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर जवान की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जनपद के ग्राम सिरकुच में विभागों ने लगाए स्टॉल......

बताया जा रहा है कि एसएसबी जवान दिनेश सिंह बोरा चाकबोरा निवासी है, जो एसएसबी में हवलदार है। वह अपने साथियों के साथ लम्केशवर मंदिर में पूजा करने गया था, वहीं लौटने के दौरान वह कृत्रिम झील में नहाने चला गया, जबकि उसके अन्य साथी झील किनारे बैठ थे।

यह भी पढ़ें 👉  थाना थल पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जब वह झील के बाहर आने लगा तभी अचानक वह डूबने लगा किनारे बैठे साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह लापता हो गया।  बेरीनाग प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश राय और एसडीएम गंगोलीहाट बीएस फोनिया पुलिस टीम के साथ मौक पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जल जीवन मिशन शहरी की समीक्षा बैठक

पुलिस द्वारा जवान की खोजबीन की जा रही है वहीं एनडीआररफ टीम भी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गई फिलहाल जवान की खोजबीन जारी

To Top