बेरीनाग

बड़ी खबर: दर्दनाक सड़क हादसा हल्द्वानी से थल आ रहा वाहन गोदीगाड़ पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त 3 की मौत

बेरीनाग– पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारआज दिनाँक- 19.11.2021 को थाना बेरीनाग को सूचना मिली कि गोदीगाड़ पुल के पास हल्द्वानी से थल आ रही एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, चौकी प्रभारी चौकोड़ी  किशोर पन्त मय फोर्स के रैस्क्यू उपकरणों सहित मौके पर पहुंचे तो देखा वाहन संख्या- UK05 TA 1754 बोलेरो रोड से नीचे खाई में गिरी हुई थी।


जिसमें कुल 06 लोग चालक अनिल कन्याल पुत्र खेम सिंह कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत पुत्र देव सिंह सामंत निवासी गोल्लाकुड़ी तड़ीगांव थल, बृजेश चंद्र पुत्र भावेश चंद्र निवासी लेजम कौली थल, रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद निवासी उपरोक्त गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी उपरोक्त, प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद्र निवासी गैना बडालू  झूलाघट, सवार थे।


 मौके से तत्काल सभी घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस तथा थाने के सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा रश्मि चंद, गीता चंद, प्रियंका चंद, को मृत घोषित कर दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।       

To Top