बेरीनाग

युवती से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का प्रयास करने के मामले में थाना बेरीनाग पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 04.12.2021 को बेरीनाग निवासी एक युवती द्वारा थाना बेरीनाग में तहरीर दी गई कि वह वर्तमान में बाजार में किराये के कमरे में रह रही है तथा दिनाँक- 03.12.2021 की रात्रि 10:00 बजे लगभग उसके पड़ोस में किराये के कमरे में रह रहे सद्दाम नामक व्यक्ति द्वारा युवती के कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया तथा जबरदस्ती शादी करने हेतु धमकाया गया। 


युवती की तहरीर के आधार पर थाना बेरीनाग में सद्दाम नाम के उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा- 354/376 /511भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, थानाध्यक्ष बेरीनाग प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी करते हुए सघन चैकिंग कर अभियुक्त सद्दाम हुसैन पुत्र शेर मोहम्मद निवासी- कार्बेट कॉलोनी गुलरघट्टी, थाना कोतवाली रामनगर जनपद नैनीताल उम्र 26 वर्ष, हाल मछली विक्रेता, कस्बा बेरीनाग को चन्द घण्टों के अन्दर ही बना बैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, जो हल्द्वानी भागने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा 02 सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध धारा 110G व 23 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 सी0आर0पी0सी0 के अन्तर्गत की गई निरोधात्मक कार्यवाही, साथ ही 02 पृथक-पृथक अभियोगों में 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 15 पेटी बीयर के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन किये सीज


अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 किशोर पंत,  उ0नि0 मीनाक्षी देव, कानि0 मोहन सिंह, कानि0 राजू पुरी, कानि0 सुरेन्द्र सिंह दानू  मौजूद रहे।

To Top