बड़ी खबर

बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार ने किए पर्यटन विभाग में बम्पर तबादले

उत्तराखंड पर्यटन विभाग (Tourism department) में बंपर तबादले किए गए हैं। इस संबंध में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी/कार्यालयाध्यक्ष कर्नल अश्विनी पुण्डीर ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी / कार्यालयाध्यक्ष कर्नल अश्विनी पुण्डीर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पर्यटन निदेशालय / उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत अधोलिखित कार्मिकों के स्थानांतरण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी मंत्रिमंडल में शामिल अजय भट्ट की प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ में उनके अग्रज के सानिध्य में हुई

इन कार्मिकों को उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ 4 में वर्णित उनके वर्तमान तैनाती स्थान से तात्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित कर स्तम्भ -5 में अंकित कार्यालयों में तद्द्वारा तैनात किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्व का पल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी अजय ओली को राष्ट्रीय युवा पुरुष्कार : राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

कार्यमुक्त होने वाले कार्मिक नियमानुसार अनुमन्य कार्यभार

ग्रहण अवधि (Joining Time) का उपभोग नवीन तैनाती के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त ही कर सकेंगे तथा कार्यमुक्ति के उपरान्त मात्र वास्तविक यात्रा काल / अनुमन्य यात्रा अवधि (Joining Time) का ही उपभोग कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में डीडीहाट में तहसील दिवस विकास खण्ड सभागार में हुआ सम्पन्न

स्थानान्तरित कार्मिकों को नवीन तैनाती कार्यालय में योगदान करने से पूर्व किसी प्रकार का अवकाश देय नहीं होगा । स्थानान्तरित कार्मिकों का आगामी माह से वेतन नवीन तैनाती के कार्यालय से ही आहरित किया जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावी होंगे।

To Top