उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : मुस्लिम महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने नामित हज कमेटी में मुस्लिम महिलाओं को जगह दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्य की तीन महिलाओं को पहली बार हज समिति में प्रतिनिधित्व दिया गया है। शासन की ओर से जारी की गई कमेटी सूची में कोटद्वार निगम पार्षद की  रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को स्थान दिया गया है।

समिति में  विधायक लक्सर के विधायक शहजाद को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके अलावा जिशान अहमद, हसीब अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, खतीब अहमद, मन्नान राजा, हाजी अबरार हुसैन, हाजी फईम खान को भी समिति में नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ के 10 परीक्षा केंद्रों में 2830 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में होंगे शामिल  डीएम ने परीक्षा केंद्रों के  200 मीटर  की परिधि के अंतर्गत धारा 144 लगाए जानें के दिए निर्देश

महिला सशक्तिकरण है मुख्य उद्देश्य

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मुस्लिम महिलाएं भी हज करने जाती हैं। उनकी हज कमेटी में मजबूत पैरवी हो, हज संबंधी फैसलों में वे भी अपने सुझाव दे सकें,  इसको देखते हुए उनकी सरकार ने राज्य बनने के बाद पहली बार उन्हें हज कमेटी में प्रतिनिधित्व दिया है। मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से पूर्व में भी महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर सायरा बानो को नियुक्ति दी गई है।

To Top