उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा है. बीते कुछ दिनों से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की खबरें चल रही थीं. 15 दिन पहले मीडिया से बातचीत करते हुए अपने 3 साल के कार्यकाल की उन्होंने जानकारी दी थी।

बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।सूत्रों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेबी रानी मौर्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने पिथौरागढ़ में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का किया शुभारंभ, कहा अटल उत्कृष्ट विद्यालय के खुलने से गरीब घर के बच्चे को भी सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का अवसर होगा प्राप्त
To Top