उत्तराखण्ड

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी ने अमित शाह से की मुलाकात, जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात हमेशा प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहती है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से उत्तराखंड के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व SOG ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 05 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, फड़ से 16830/- रू0 भी किये बरामद

बैठक के दौरान राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

To Top