उत्तराखण्ड

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 और जनसंपर्क अधिकारी हुए नियुक्त

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को 3 और जनसंपर्क अधिकारियों को नियुक्त किया है। जिसमें मुलायम सिंह रावत, प्रमोद कुमार जोशी और नंदन सिंह बिष्ट को अपना जनसंपर्क अधिकारी बनाया है। मुख्यमंत्री के पीआरओ की तैनाती के संबंध में सचिव भुपाल सिंह मनराल द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।


इस आदेश के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी के 3 और पद 28 फरवरी 2022 के कार्यकाल के पहले तक इनकी नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी एक OSD  और 1 PRO की पहले से नियुक्ति कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीवाली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को धामी सरकार का तोहफा मानदेय में की बढ़ोतरी

गौरतलब है कि प्रमोद कुमार जोशी व नंदन सिंह बिष्ट लंबे समय से सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ जुड़े है। सीएम बनने के बाद उन्होंने दोनों को अपनी अहम टीम में जिम्मेदारी दी है। वहीं मुख्यमंत्री लगातार अपनी अहम टीम को बढ़ाने का कार्य कर रहे है। जिसके तहत आज शासन ने एक बार फिर 3 PRO की लिस्ट जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी ने की शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग
To Top