उत्तराखण्ड

देवभूमि पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी समेत बड़े नेताओं ने किया स्वागत

देहरादून। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।


राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर प्रशासन और शासन स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन कैलाश रावत बने अध्यक्ष, अंकित कुमार बने महामंत्री


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसके दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी।

To Top