उत्तराखण्ड

पद्म भूषण से सम्मानित हुए भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री धामी ने घर पहुंचकर दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मान है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न पदोंं पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

उन्होंने कहा कि कोश्यारी ने अपने राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा, सादगी और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन से लेकर प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ के 10 परीक्षा केंद्रों में 2830 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में होंगे शामिल  डीएम ने परीक्षा केंद्रों के  200 मीटर  की परिधि के अंतर्गत धारा 144 लगाए जानें के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कोश्यारी ने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक चेतना और विकास के विभिन्न आयामों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।

To Top