Sports

क्रिकेटर एकता बिष्ट बनी ब्रांड एंबेसडर 

हल्द्वानी:  कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम ने भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर एकता बिष्ट को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता की मुहिम चलाना बेहद आवश्यक है, ऐसे में उन्होंने स्वच्छता की प्रतीक मातृशक्ति के रूप में स्टार क्रिकेटर एकता बिष्ट को हल्द्वानी नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाकर लोगों से नगर निगम को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की है।

गजराज बिष्ट ने कहा कि स्वच्छ हल्द्वानी स्वस्थ हल्द्वानी के नारे के साथ हम पूरे देश में हल्द्वानी शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में ऊपर लाने का भरपूर प्रयास करेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ के झौलखेत मैदान से शहीद सम्मान यात्रा का होगा आयोजन शुभारंभ अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे प्रतिभाग
To Top