पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात! अब पहाड़ों तक पहुंचेगी AI एक्स-रे और MRI की हाईटेक सुविधा

उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा उत्तराखण्ड सरकार के बीच आज कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते पर उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव आराधना पटनायक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीमान्त के लिए अच्छी खबर, सीएम धामी आज करेंगे नैनी सैनी एयरपोर्ट से विमान सेवा का शुभारंभ

इस समझौते के अंतर्गत प्रधानमंत्री निधि के माध्यम से उत्तराखण्ड को 4 MRI मशीनें, 5 डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें तथा 75 AI आधारित पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने डम्पिंग स्थलों में एकत्रित कूड़े के निस्तारण के नगर निकायों को दिए निर्देश

इन अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के उपलब्ध होने से प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों में जांच सुविधाओं का विस्तार होगा तथा रोगों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निदान में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी।

विशेष रूप से पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में AI-सक्षम पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से मरीजों को निकट ही बेहतर जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना संभव होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किसे क्या मिली जिम्मेदारी

इस अवसर पर एनएचएम उत्तराखण्ड के मिशन निदेशक संदीप तिवारी सहित भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

To Top