पिथौरागढ़

ग्राम प्रधानों का 12 सूत्रीय माँगों को लेकर बुधवार को भी जारी रहा आंदोलन

पिथौरागढ़ – प्रधानों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश प्रधान संगठन के आह्वान पर ग्राम प्रधानों ने आज ब्लाकों में धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा। आज विण में प्रधान संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

प्रधान संगठन अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं। बुधवार को प्रदेश भर में उनका आंदोलन जारी रहा। प्रधान संगठन अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लाको के ग्राम प्रधान ने अपनी मांगों को लेकर सभी ब्लाकों में धरना प्रर्दशन कर नारेबाजी की।

वहीं विण ब्लाक में प्रधान संगठन उपाध्यक्ष किशन सिंह धामी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष जानकी वल्दिया,उषा तिवारी ग्राम प्रधान गुरना, पुष्पा देवी ग्राम प्रधान सुवाकोट, प्रियंका पांडे, ग्राम प्रधान कांटे मनोज कुमार ग्राम प्रधान कुसोली और अन्य प्रधान मौजूद रहे।

To Top