पिथौरागढ़

शिक्षक एसोसिएशन का अल्टीमेटम: 10 दिन में फैसला नहीं तो देहरादून में होगा बड़ा प्रदर्शन

पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, जनपद पिथौरागढ़ द्वारा अपनी 19 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 9 जून 2026 को जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। संगठन ने मांगों के समाधान को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

एसोसिएशन के प्रचार सचिव गोविंद आर्या ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण के तहत 26 मई को जनपद की सभी तहसीलों एवं उपतहसीलों में उपजिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए थे। अब आंदोलन के द्वितीय चरण में जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के साथ ही महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल को भी पंजीकृत डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजे जाएंगे। इस संबंध में 2 जून को देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी के नेतृत्व में दो चरणों में बैठक आयोजित की गई थी। पहले चरण में प्रदेश के सभी जनपदों के पदाधिकारियों तथा दूसरे चरण में समान विचारधारा वाले संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना परमिट लाया जा रहा विदेशी माल सहित एक व्यक्ति को थाना जौलजीबी पुलिस ने गौरी पुल पर गिरफ्तार कर माल सहित किया कस्टम विभाग के सुपुर्द

बैठकों में विभिन्न संगठनों ने आंदोलन को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। वहीं जनपद स्तर पर भी समान विचारधारा वाले सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत चौकी वड्डा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने जीप में 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज, इसके अतिरिक्त 107 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं सदस्यों से कार्यक्रम में अधिकतम संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि ज्ञापन सौंपने के 10 दिनों के भीतर मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो संगठन देहरादून में एक दिवसीय सचिवालय घेराव करेगा। इसके लिए सभी ब्लॉक कार्यकारिणियों को अभी से तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

To Top