पिथौरागढ़

सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कार्मिकों को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शुभकामनाओं सहित दी गयी भावभीनी विदाई

पिथौरागढ़: आज दिनाँक- 31.05.2024 को निरीक्षक ना0पु0 उमराव सिंह के पुलिस विभाग में 40 वर्ष एवं 12 दिवस की सराहनीय सेवा पूर्ण करने के उपरान्त अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर तथा अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 हरप्रीत सिंह के पुलिस विभाग में 37 वर्ष, 09 माह एवं 11 दिवस की नियमित सराहनीय सेवा पूर्ण करने के उपरान्त ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

उक्त विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा, सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कार्मिकों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखद, शांतिमयी एवं भविष्य में अच्छे स्वास्थ्य व सुखद पारिवारिक जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं इनकी कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की साहित्यकार कमला वेदी को मिला देवनागिरी सम्मान।

निरीक्षक ना0पु0 उमराव सिंह पुत्र शेर सिंह, मूल रुप से ग्राम ढोकरी पो0 बधर पट्टी मल्ला दानपुर जिला बागेश्वर के निवासी हैं, जो वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा वर्ष 2008 में उ0नि0 ना0पु0 एवं वर्ष 2022 में निरीक्षक ना0पु0 के पद पर पदोन्नत हुए। इनके द्वारा जनपद अल्मोड़ा, मुरादाबाद, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जिले में अपनी सराहनीय सेवाएं दी गई, जिन्हें उच्चाधिकारियों द्वारा 55 नकद पुरुष्कार एवं 29 उत्तम प्रविष्टियाँ प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान वीएडीपी योजना में काफी कम प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मार्च तक प्रगति लाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

अपर उ0नि0 ना0पु0 श्री हरप्रीत सिंह पुत्र लक्खा राम, मूल रुप से ग्राम मजरा रहम्मतुल्ला थाना बाजपुर पो0 कैलाखेड़ा जिला ऊधमसिंहनगर के निवासी हैं, जो वर्ष 1986 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा वर्ष 2021 में मुख्य आरक्षी एवं वर्ष 2023 में अपर उ0नि0 के पद पर पदोन्नत हुए। इनके द्वारा जनपद शाहजहाँपुर, जी0आर0पी0 मुरादाबाद, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल एवं पिथौरागढ़ में अपनी सराहनीय सेवाएं दी गई, जिन्हें उच्चाधिकारियों द्वारा 05 नकद पुरुष्कार एवं 14 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने की नई पहल ANTF का गठन कर विभिन्न उपकरणों व डॉग स्कॉट की मदद से की जा रही चैकिंग, अभियान के पहले ही दिन बाईक में चरस बेचने जा रहा युवक अवैध चरस व इनैक्ट्रोनिक तराजू के साथ किया गिरफ्तार

सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कार्मिकों द्वारा पुलिस विभाग में अपने लम्बे सेवाकाल के दौरान कटु एवं मधुर अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों के समक्ष रखा गया तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को वर्तमान समय में पुलिस की इस चुनौतिपूर्ण ड्यूटियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन के साथ करने तथा अपने उच्चाधिकारियो के निर्देशों का पालन करने एवं जनता द्वारा दिये जाने वाले प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का उचित निस्तारण करने हेतु प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त उक्त विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, नरेश चन्द्र जखमोला, प्रभारी निरीक्षक एल0आई0यू0 रोहित जोशी सहित अन्य अधिकारी/ कर्म0 गण मौजूद रहे। 

To Top