पिथौरागढ़

नशे के खिलाफ बेरीनाग पुलिस की कार्रवाई, 1.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बेरीनाग पुलिस को सफलता मिली है। दिनांक 08.10.2026 को थानाध्यक्ष बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सेराघाट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान शक के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 1.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।


पुलिस द्वारा आरोपी हरपाल सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम बांस को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध कोतवाली बेरीनाग में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर स्मैक के स्रोत तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पिथौरागढ़ पुलिस की अपील: नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।
 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र जुम्मा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक किये प्रदान

To Top