पिथौरागढ़

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर यातायात बहाल

पिथौरागढ़: दिनांक 20 मई 2025 को एलागाड़ के पास भारी भूस्खलन के कारण धारचूला – आदि कैलाश यात्रा मार्ग बाधित हो गया था, जिससे तीर्थयात्रियों व स्थानीय नागरिकों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ा। पिथौरागढ़ पुलिस, राजस्व विभाग व अन्य संबंधित एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से आज 21 मई 2025 को मार्ग को पूरी तरह से यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है।

इस कार्य में क्षेत्राधिकारी धारचूला के.एस. रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह तथा अपर उपनिरीक्षक बिशन सिंह सहित पुलिस टीम की तत्परता व सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। पिथौरागढ़ पुलिस यह सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है कि आदि कैलाश यात्रा सुरक्षित व सुगम बनी रहे। हम हर आपात स्थिति के लिए सतर्क हैं, और आपकी सेवा में सदैव तत्पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी से 68 किमी दूर मिलम गाँव में बीआरओ ने 72 घण्टे में पुल किया तैयार ग्रामीणों ने बीआरओ व जिलाधिकारी आंनद स्वरूप का आभार व्यक्त किया

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top