पिथौरागढ़

विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी करने वाले को पिथौरागढ़ पुलिस ने नोयडा से धर दबोचा

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 23.03.2023 को विक्रम सिंह कन्याल निवासी देवखेत पिथौरागढ़ द्वारा थाना कनालीछीना में तहरीर दी थी कि नीरज पाल द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर, उनसे बिदेश में नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गयी है । तहरीर के आधार पर थाना कनालीछीना में धारा 420/ 120B IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त मामले में उ0नि0 मेघा शर्मा द्वारा विवेचना सम्पादित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ नरेन्द्र पन्त के पर्यवेक्षण में फाइनेन्सियल फ्राड यूनिट टीम पिथौरागढ़ के अथक प्रयासों से उ0नि0 बसन्त पन्त व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त नीरज पाल पुत्र स्व0 शमशेर बहादुर पाल निवासी ग्राम ऊंचाकोट, अस्कोट जिला पिथौरागढ़ को नोयडा उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग शिकायतकर्ताओं को लगभग 10 लाख का सामान व रूपये कराये वापस

पुलिस टीम- उ0नि0 बसन्त पन्त, का0 शेर सिंह फाइनेन्सियल फ्राड यूनिट/ साईबर सैल टीम- उ0नि0 मनोज पाण्डेय, का0 आनन्द राणा, का0 मनोज कुमार, का0 विपिन ओली शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top