पिथौरागढ़

युवती की आपत्तिजनक फोटो व्हट्सअप ग्रुप/ सोशल मीडिया में वायरल करने वाले अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने जिला मऊ (उ0प्र0) से किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 24.02.2022 को थाना थल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कचना निवासी एक व्यक्ति ने थाना थल में तहरीर दी कि उसकी नाबालिक पुत्री के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो किसी अब्दुल्ला नाम के व्यक्ति द्वारा व्हट्सअप ग्रुपों में वायरल किये गये हैं जिससे वह अपमानित महसूस कर रहा है।

तहरीर के आधार पर थाना थल में धारा 354(D)/509/384 भादवि व 67(A)/67(B) IT ACT बनाम अब्दुल्ला पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट हिमांशु पन्त के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए साईबर सैल की मदद से दिनांक 02.03.2022 को अभियुक्त मोहम्मद अब्दुल्ला उर्फ बाबू पुत्र फिरोज आलम निवासी बाग अदरी वार्ड नम्बर 03 थाना कोपागंज जिला मऊ, उत्तरप्रदेश उम्र 21 वर्ष को जिला मऊ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए, 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

  
पुलिस टीम में शामिल एसएचओ हिमांशु पन्त  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट, उ0नि0 बसन्त बल्लभ पन्त,का0 गोविन्द राम,का0 निर्मल विश्वकर्मा,का0 बृजेश नयाल- एसओजी, साईबर सैल टीम उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साईबर सैल,का0 मनोज कुमार मौजूद रहे।

To Top