पिथौरागढ़

निवेश के नाम पर 69000 की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर, दिया 41(क) Crpc का नोटिस

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक- 16.12.2022 को शिकायतकर्ता ममता जोशी निवासी बेरीनाग, द्वारा थाना थाना बेरीनाग में तहरीर दी गई थी कि LDCCO कम्पनी में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति ने उनके साथ 69000/- रूपयों की धोखाधड़ी की है । तहरीर के आधार पर थाना थाना बेरीनाग में धारा 420 भादवि व 66D IT ACT के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। जिस पर उ0नि0 अनिल आर्या, चौकी प्रभारी ओगला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी कर साइबर सैल की मदद से अभियुक्त की लोकेशन आदि पता करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त गौरव पुत्र  बालकिशन निवासी 353B BPO पाना कला, टिकरी कला, थाना मुन्डका पश्चिमी दिल्ली को को आज दिनांक- 20.01.2023 को पुलिस हिरासत में लेकर धारा- 41(क) सी0आर0पी0सी0 को नोटिस दिया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय/ पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होने की सख्त हिदायत दी गई।      

यह भी पढ़ें 👉  हैदराबाद एकेडमी से सबसे कम उम्र की फाइटर पायलट बनी कोटद्वार बालासौड़ निवासी मानसी घनशाला

नाम/पता अभियुक्त- गौरव पुत्र बालकिशन निवासी 353B BPO पाना कला, टिकरी कला, थाना मुन्डका पश्चिमी दिल्ली।

पुलिस टीम में उ0नि0 अनिल कुमार- चौकी प्रभारी ओगला, उ0नि0 मनोज पाण्डे- प्रभारी साइबर सैल, नयन गोयल- थाना अस्कोट, का0 विपिन ओली- साइबर सैल, का0 मनोज कुमार- साइबर सैल शामिल रहे।

To Top