पिथौरागढ़

वाहन में अवैध रुप से 09 पेटी अंग्रेजी शराब व 01 पेटी बीयर परिवहन कर रहे 02 अभियुक्तों को थाना नाचनी पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक  पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी धारचूला,परवेज अली के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी करने/ होटल- ढाबों में शराब पिलाने वालों के विरूद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक- 28.07.2023 को थानाध्यक्ष नाचनी, चन्दन सिंह व हमराही हेड का0 प्रमोद कुमार एवं हेड का0 मुकेश शर्मा द्वारा नाचनी क्षेत्रान्तर्गत हुपली के पास चैकिंग के दौरान एक थार वाहन संख्या- UK04Y-7676 में 02 अभियुक्तों क्रमश कविन्द्र सिंह पुत्र आनन्द सिंह, निवासी- तिलढुकरी पिथौरागढ़ एवं सुरेश सिंह कोरंगा पुत्र भवान सिंह, निवासी- रसिया बगड़ थाना नाचनी जिला पिथौरागढ़ को कुल- 09 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 01 पेटी बीयर परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा- 60/72 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन उपरोक्त को भी सीज किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़/ बागेश्वर कोरोना बुलेटिन 13 जून 2021

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top