उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने इस अभिनेता को अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड अभिनेता राकेश बेदी को अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया एवं अमर उजाला उत्तराखण्ड एचीवर्स विशेषांक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार, विरासत और विकास को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा हमने राज्य में जी.ई.पी ( ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट) के आंकलन की व्यवस्था शुरू की है एवं राज्य सरकार, इकोलॉजी- इकोनामी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा, आस्था और श्रद्धा की यात्रा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ धाम का भव्य निर्माण कार्य किया जा रहा है साथ ही ऑल वेदर सड़कों से यात्रा सुगम हुई है। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी कर ली है। सीमांत क्षेत्र आदि कैलाश में पहले महज 400 से 500 लोग यात्रा में पहुंचते थे, पर अब यह संख्या बढ़कर इस वर्ष 45 हज़ार हो गई है। इसके साथ ही अब श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के लिए भी उत्तराखण्ड आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला को अश्लील कॉल व मैसेज भेजने वाला अभियुक्त गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे तथा देवभूमि की आस्था एवं श्रद्धा से कोई खिलवाड़ ना करे। उन्होंने कहा भविष्य के लिए उत्तराखण्ड को बचाना हमारी जिम्मेदारी है तथा आने वाली पीढियों को सुरक्षित उत्तराखण्ड मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कोतवाली धारचूला पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा समान नागरिक संहिता एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने की शुरुवात है। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता को वचन दिया था कि पुनः सरकार बनने पर यूसीसी लागू होगा, राज्य सरकार ने अपने संकल्प को पूरा किया है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड के साथ अन्य प्रदेशों में भी यूसीसी लागू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार सालों में 33 हज़ार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और यह सभी नियुक्तियां पूर्ण रूप से पारदर्शिता के आधार पर हुई हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नक़ल विरोधी कानून लागू किया है, जिसके बाद युवाओं में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना जैसी तमाम योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार की ओर जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का किया शुभारंभ

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्या, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, प्रबंध निदेशक अमर उजाला तन्मय माहेश्वरी, अमर उजाला समूह के प्रेसिडेंट वरुण माहेश्वरी, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, प्रधान संपादक डॉ. इंदुशेखर पंचोली, स्थानीय संपादक अनूप वाजपेयी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

To Top