पिथौरागढ़

12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रर्दशन कर रही आशा कार्यकर्ताओं से विधायक चंद्रा पंत ने की वार्ता मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन


पिथौरागढ़– आज क्षेत्रीय विधायक चन्द्रा पन्त ने 12 सुत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आशा हेल्थ वर्क्स से प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर उनसे वार्ता की। विधायक  ने आशा हेल्थ वर्क्स से विस्तारपूर्वक उनकी मांगों के विषय में जानकारी ली।

पन्त ने आशा हेल्थ वर्क्स को आश्वासन देते हुए उनकी मांगों को पूरा किये जाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने की बात कहीं विधायक  ने बताया कि वह इस संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत और युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: 1 लाख की रिश्वत के साथ ISBT चौकी प्रभारी गिरफ्तार

पन्त ने कहा कि शासन स्तर से भी हर संभव आशा हेल्थ वर्क्स को सहायता प्रदान किये जाने के प्रयास किये जा रहें है। विधायक ने सभी आशा हेल्थ वर्क्स का उनकी बात सुनने और उनसे वार्ता किये जाने को लेकर उनका आभार व्यक्त किया है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top