पिथौरागढ़

राज्य मंत्री अजय टम्टा ने गणकोट गाँव पहुँचकर आपदा में मृतक के परिजनों से भेंट कर सांत्वना की प्रकट

पिथौरागढ़: सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के निकट ग्राम पंचायत गणकोट में 13 सितम्बर को आई भारी आपदा में प्रभावित हुए ग्रामीणों से मिलने आज अजय टम्टा राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग,भारत सरकार गणकोट गाँव पहुँचे गणकोट में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान व आवासीय मकान के अन्दर आये मलवे में दब कर एक महिला की मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों से भेट कर सांत्वना प्रकट की।

जिला प्रशासन के अधिकारियों से प्राकृतिक आपदा में हुए जान माल और पशुहानि, और क्षतियो का आकलन कर उन्हें तत्काल हर सम्भव राहत दिलवाने के निर्देश दिये। 

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 19 जून 2021
To Top