पिथौरागढ़

विश्व रिकॉड में सम्मिलित होकर साहित्यकार कमला वेदी ने बढ़ाया जिले का मान

पिथौरागढ़: विश्व के साहित्यकारों के सबसे बड़े अनवरत चलने वाले कवि सम्मेलन में पिथौरागढ़ जनपद के विण ब्लॉक गणकोट गाँव की साहित्यकार कमला वेदी ने प्रतिभाग कर विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साहित्य के क्षेत्र में अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उल्लखनीय कार्य करने वाली बुलंदी संस्था द्वारा विश्व हिन्दी दिवस से प्रारंभ की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर हिंदी अनवरत कवि सम्मेलन को हार्वर्ड वर्ल्ड में सम्मिलत किया है, इस आयोजन में दुनिया के 55 देशों के 1205 साहित्यकार और कलमकारों ने प्रतिभाग किया। साथ ही यह आयोजन 220 घंटे अनवरत रूप से आयोजित हुआ है, जो आयोजन विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया है।

साहित्यिक बुलंदी संस्था ने 2021-2022 में 207 घंटे और 400 घंटे का अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित कर तीन बार विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। विश्व स्तर पर साहित्य के लिए कार्य करने वाली संस्था के माध्यम से कमला वेदी ने भाग लेकर जहाँ प्रदेश के साहित्यकारों का मान बढ़ाया है, वहीं अपने जिले गाँव के साथ राज्य का नाम रोशन किया है।

बता दे कमला वेदी लेखक के साथ ही शिक्षक भी है, उनके कई काव्य संग्रह चर्चित हो चूकें है। जो राजकीय इण्टर कॉलेज खेतीखान चंपावत में हिन्दी प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। कमला वेदी के पति पंकज कुमार भी शिक्षक है, जो पिथौरागढ़ के सातसिलिंग इण्टर कॉलेज में राजनीतिशास्त्र प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। बता दे बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती है, जिसका उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है। बहुत ही कम समय में बड़े बड़े आयोजन करा कर बुलंदी संस्था ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है, संस्था का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्य जगत की सुर्खियों में बना है।

उनकी इस उपलब्धि पर बुलंदी संस्था व गणकोट ग्राम प्रधान नीरज कुमार, इण्टर कॉलेज खेतीखान चंपावत, इंटर कॉलेज सातसिलिंग, सेकड़ो साहित्कारों सहित जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

To Top