पिथौरागढ़

महिला के कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 24.02.2023 को पिथौरागढ़ निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि दिनाँक- 15.02.2023 को जगतड़ निवासी प्रवीण सिंह द्वारा उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में प्रवीण सिंह के विरूद्ध धारा- 323/352/354/376/506/511 भादवि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, उ0नि0 आरती द्वारा विवेचना के दौरान गहन पतारसी-सुरागरसी करते हुए अभियुक्त प्रवीण सिंह पुत्र स्व0 बलवन्त सिंह, निवासी- जगतड़ थाना/जिला पिथौरागढ़ उम्र- 40 वर्ष को दिनांक- 16.03.2023 को विजडम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस टीम में उ0नि0 आरती- विवेचक, हेड कानि0 छत्तर सिंह, कानि0 ध्रुव सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SOG व कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने 01 किलो 20 ग्राम चरस व 88000/-रु0 की नगदी के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
To Top