पिथौरागढ़

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने मारपीट व गाली- गलौच के मामले में एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में आज दिनांक- 12.01.2023 को उ0नि0 हीरा सिंह डांगी द्वारा मारपीट व गाली-गलौच के मामले में  न्यायालय से धारा-323/504 भा0द0वि0 के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त, संजय खत्री पुत्र रमेश सिंह, निवासी- निवासी- तिलढुकरी थाना व जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ी से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से हुई युवक की मौत, कोतवाली धारचूला पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय व्यक्तियों के मदद से शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया अस्पताल 
To Top