पिथौरागढ़

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने मारपीट व गाली- गलौच के मामले में एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में आज दिनांक- 12.01.2023 को उ0नि0 हीरा सिंह डांगी द्वारा मारपीट व गाली-गलौच के मामले में  न्यायालय से धारा-323/504 भा0द0वि0 के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त, संजय खत्री पुत्र रमेश सिंह, निवासी- निवासी- तिलढुकरी थाना व जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  निवेश के नाम पर 69000 की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर, दिया 41(क) Crpc का नोटिस

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top