पिथौरागढ़

वड्डा बाजार क्षेत्र में घुसे तेंदुए से मची दशहत, जाजरदेवल पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने दिखाया साहस

पिथौरागढ़: सोमवार को थाना जाजरदेवल को सूचना प्राप्त हुई कि एक तेंदुआ वड्डा बाजार क्षेत्र में घुस आया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी स्वयं मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का मार्गदर्शन किया।

एसओ प्रकाश चंद पांडे के नेतृत्व में एवं चौकी वड्डा प्रभारी उ0नि0 आशीष रावत के सहयोग से थाना जाजरदेवल पुलिस टीम तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने बीएसएनएल ऑफिस के नीचे स्थित गोदाम में छिपे तेंदुए को सकुशल पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर बड़ा जिलाधिकारी आंनद स्वरूप ने अधिकारियों को किया अलर्ट नदी किनारे बसे गाँवों में खतरा प्रतीत होते ही सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के दिये निर्देश

इस साहसिक कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस एवं वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय जनता द्वारा सराहना की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर युवती की फर्जी आई0डी0 बनाकर आपत्तिजनक फोटो प्रसारित कर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

साहसिक कार्य में सम्मिलित अधिकारीगण प्रकाश चंद्र पांडे थानाध्यक्ष, जाजरदेवल, उ0नि0 आशीष रावत – चौकी प्रभारी, वड्डा, थाना जाजरदेवल पुलिस टीम वन विभाग की संयुक्त रेस्क्यू टीम मौजूद रही,

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 09 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

यह संयुक्त प्रयास एक उदाहरण है कि किस प्रकार पुलिस और वन विभाग मिलकर संकट की घड़ी में जनता की सुरक्षा हेतु तत्पर रहते हैं।

To Top