पिथौरागढ़

निर्धारित समय सीमा के बाद डी0जे0 बजाने पर थाना जाजरदेवल पुलिस ने डी0जे0 संचालक का किया 05 हजार रू0 का नगद चालान

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार उच्च न्यायालय के आदेश- निर्देशों के क्रम में रात्रि में निर्धारित समय सीमा के बाद डी0जे0 बजाने वालों के विरूद्ध पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में दिनांक- 30.06.2023 की रात्रि में थाना जाजरदेवल पुलिस को सूचना मिली कि जाजरदेवल क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुसौली में निर्धारित समय सीमा के बाद (रात्रि 12:00 बजे) एक व्यक्ति द्वारा डी0जे0 बजाकर लोगों की नींद हराम की जा रही है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में, थानाध्यक्ष जाजरदेवल, मदन सिंह बिष्ट द्वारा डी0जे0 संचालक नंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी जाखनी पिथौरागढ़ का पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अन्तर्गत 05 हजार रूपये का नगद चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत FST/SST की चैकिंग को और अधिक प्रभावी बनाये जाने हेतु बैरियरों पर लगाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरे

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top